बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
20-Sep-2021 04:18 PM
DESK : रांची पुलिस ने सागर वर्मा हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने सागर के तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में दबोचा है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पांच दोस्तों ने मिलकर सागर की हत्या की थी. अभी तीन की गिरफ्तारी कर ली गई है. बाकी दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मामले का जब खुलासा हुआ तो इलाके में सनसनी मच गई. गिरफ्तार सभी आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
दरअसल, रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक सागर वर्मा की विश्वकर्मा पूजा की रात पांच दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी थी. तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में तुपुदाना ओपी में मामला दर्ज किया गया था.
मृतक के पिता अशोक राम ने अपने आवेदन में लिखा था कि उसके पुत्र को फोन कर बुलाया गया था. काफी देर बाद नहीं आने पर उसने जब फोन किया तो सागर बोला कि थोड़ी देर में आ रहे हैं. दोस्तों के साथ हैं.
आधे घंटे बाद फिर फोन करने पर उसके किसी दोस्त ने उठाया. उसने कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, हम लोग हॉस्पिटल लेकर आए हैं. आप लोग हॉस्पिटल आइये. हटिया स्थित हॉस्पिटल में जब स्वजन पहुंचे तो वहां पर उसका शरीर पड़ा था. परिजन तुरंत सागर वर्मा को लेकर रिम्स जा रहे थे. रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी.
इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नीचे हटिया निवासी विकास ओबरिया निवासी छोटू और पलामू के पांकी निवासी अविनाश को हिरासत में लिया था. एक आरोपित गुलशन के माता पिता को मृतक के परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा.
मृतक सागर वर्मा के परिजनों ने अपने स्तर से कोशिश कर मुख्य आरोपित सिंटू शर्मा के माता-पिता को पकड़कर तुपुदाना ओपी लाया. उसके परिजनों ने सिंटू शर्मा को थाना के हवाले कर दिया. बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उन दोनों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.