ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट

फोरलेन के गड्डे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फोरलेन के गड्डे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

21-Jun-2021 03:16 PM

PATNA: खबर पंडारक के मंझला बिगहा से आ रही है जहां लापरवाही के कारण दो बच्चों की जाने चली गयी। लगातार हो रही बारिश के कारण फोरलेन निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में पानी भर गया। जिसमें डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


 मृतक की पहचान पंडारक प्रखंड के मंझला बिगहा गांव निवासी धनेश्वर कुमार के 9 वर्षीय पुत्र कल्लू और इंद्रदेव यादव के 14 वर्षीय पुत्र गोलू् के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे पशु का चारा लाने जा रहे थे तभी इसी दौरान फोरलेन निर्माण के दौरान किए गये गड्ढे में कल्लू का पैर फिसल गया। गड्डे में बरसात का पानी भरा हुआ था।


कल्लू को पानी में डूबता देख गोलू उसे बचाने के लिए पानी भरे गड्ढे में कूद पड़ा। पानी में डूबने से दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे से बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।