ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

26-Dec-2024 09:51 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहें। 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी जिसके बाद दिल्ली एम्स में उन्हें एडमिट कराया गया था। 9 बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली। 


बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे। इससे पहले भी स्वास्थ्य समस्या की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। आज अचानक एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान निधन हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मनमोहन सिंह की पत्नी एम्स अस्पताल में पहुंची। वही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सोनियां गांधी भी एम्स पहुंचीं। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट बाड्रा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।

 news image