ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

अब रंजीत रंजन ने कहा-धारा 370 हटाना सही फैसला, कश्मीर पर कांग्रेस में संकट और गहराया

07-Aug-2019 07:48 AM

By 9

DELHI: कश्मीर को लेकर कांग्रेस का संकट लगातार गहराता जा रहा है. अब कांग्रेस की पूर्व सांसद और राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन ने भी धारा 370 को लेकर मोदी सरकार के फैसले का समर्थन कर दिया है. कल से लेकर आज तक कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी के स्टैंड की धज्जी उड़ा दी है. आज रंजीत रंजन का नाम भी उसमें जुड़ गया. https://www.youtube.com/watch?v=RpValS00tQY क्या कहा रंजीत रंजन ने मीडिया से बात करते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष में है लेकिन विपक्ष में होने का मतलब ये नहीं है कि सरकार के हर फैसले का विरोध किया जाये. रंजीत रंजन ने कहा कि धारा 370 को हटना ही चाहिये. ये तो पहले से तय था कि धारा 370 को हटाना है. आज अगर उसे हटा दिया गया है तो ये सही फैसला है. वे इसका स्वागत करती हैं. कांग्रेस में भारी घमासान कश्मीर को लेकर कल से लेकर आज तक कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी के स्टैंड को सिरे से खारिज कर दिया है. राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हीप भुवनेश्वर कलिता, रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, कांग्रेसी नेता जनार्दन द्विवेदी, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कई नेता खुलकर पार्टी के स्टैंड के खिलाफ बोल चुके हैं. हालांकि संसद में पार्टी कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करने के स्टैंड पर अड़ी है. लोकसभा में आज भी कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के फैसले का मुखर विरोध किया.