बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
23-Jan-2020 01:44 PM
AURANGABAD: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है. एक ट्रैवल एजेंट ने अजहरूद्दीन और दो अन्य के खिलाफ 20 लाख 96 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक शाहाब ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अजहर के निजी सचिव मुजीब खान के कहने पर अजहर और कुछ अन्य के लिये 20 लाख 96 हजार रुपये के इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुक कराये थे. इतने महीने बीत जाने के बाद भी अब तक अजहर की ओर से पैसे नहीं दिये गये हैं. जिसके बाद शाहाब ने आईपीसी की धारा 420, 406 और 34 के तहत अजहर समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
वहीं अजहर ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. अजहरूद्दीन ने कहा है कि इस शिकायत में कोई दम नहीं है और सुर्खियों में आने के लिये ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि वो कानूनी सलाह लेकर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा करेंगे.