ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

फुटबॉल का मैदान बना रणक्षेत्र,मैच के दौरान कहासुनी पर गुस्से में एक दोस्त ने दूसरे के सिर में मार दी गोली; मौके पर हुई मौत

26-Jul-2023 10:30 AM

By First Bihar

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां गांव में बना फुटबॉल का मैदान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिले के घोसी के लखावर गांव में फुटबॉल खेलने के दौरान एक छात्र की उसके दोस्त ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लखावर गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 16 साल थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरा मौका ए वारदात से फरार हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, लखावर गांव के समीप मैदान में कुछ लड़के फुटबॉल खेल रहे थे। जबकि  कुछ लोग आर्मी और पुलिस की बहाली के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान छात्र रितेश और उसके दोस्त भी वहां फुटबॉल खेलने पहुंचे। खेल के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और दोस्त ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल से रितेश के सिर में गोली मार दी। जिसके बाद उसके आनन - फानन में  सदर अस्पताल में लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि, किशोर के माथे में एक गोली लगी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने गोली चलाने वाला लड़के को पकड़ लिया है। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 


इधर, इस घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और घोसी नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर और सदर अस्पताल में पहुंचकर मामले की तहकीकात की। एसडीपीओ ने बताया कि फुटबॉल खेलने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में उक्त घटना हुई है।