BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
04-Feb-2024 07:29 PM
By First Bihar
RANCHI: कल यानी पांच फरवरी को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। विधानसभा में सोमवार को चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना है हालांकि इससे ठीक पहले दो विधायकों ने सरकार को समर्थन देने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है।
दरअसल, झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधायकों को टूटने के डर से झारखंड से बाहर भेज दिया गया था। उधर चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो दूसरी तरफ सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया था। अब जब सोमवार को चंपई सोरेन सरकार की अग्नि परीक्षा होने है तो सभी विधायक हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हो गए हैं।
इसी बीच जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने घोषणा कर दी है कि वे चंपई सोरेन की सरकार को समर्थन नहीं करेंगे। सरयू राय ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष अथवा विपक्ष किसी ने उनसे अपने पक्ष में मतदान के लिए संपर्क नहीं किया है। ऐसी स्थिति में गुण-दोष के आधार पर आगे वे सरकार के बारे में राय बनाएंगे। अभी नए सीएम बने हैं। उनके कामकाज को देखना होगा।
चंपई सोरेन के यह कहने पर कि हेमंत सोरेन ने विकास की लंबी लकीर खींची है, इसपर सरयू राय ने कहा कि वे अपनी अलग लकीर खींचे। वे सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेगे। उनकी किसी को जरूरत भी नहीं है। उधर, बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव ने भी कहा है कि वे राज्यहित में वोट करेंगे और सरकार के विपक्ष में वोट डालेंगे। उन्होंने साथी विधायकों से भी इस संबंध में विमर्श करने की बात कही है।