ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हुई कंगना की ‘धाकड़’, बिना कमाई तोड़ा...

फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हुई कंगना की ‘धाकड़’, बिना कमाई तोड़ा दम

20-Jun-2022 01:51 PM

DESK: बॉलीवुड में कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो अधिकतम फिल्में फ्लाप होती नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि गंगुबाई काठियावाडी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया को छोड़ लगभग सारी फिल्में फ्लाप हो रही हैं. फ्लॉप फिल्में की फेहरिस्त में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। कंगना रनौत की ‘धाकड़’ का नाम भी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गया है. दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को रिलीज़ हुई और कमाई किये बिना दम तोड़ दिया. बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक कंगना की धाकड़ ने बॉक्स आफिस पर महज 2.58 की कमाई की जबकि फिल्म की लागत 85 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.


आपको बता दें कि धाकड़ फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन और कियारा की फिल्म भूल भुलैया 2 से हुई जो की बॉक्स आफिस पर 185 करोड़ की कमाई के बाद भी अभी धमाल मचा रही है. वहीं कगना की फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर कब आई और कब दम तोड़ गयी पता ही नहीं चला. फिल्म एनालिस्टों का कहना है कि धाकड़ अकेली ऐसी फिल्म थी जिसका मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल थियेटर तक बुरा हाल हुआ है. आगे उन्होंने कहा कि यह एक पैटर्न है, जिसमें सिनेमाघरों में बड़े प्रोजेक्ट के फिल्मों को दर्शकों द्वारा नकार दिया जा रहा है.


आगे फिल्म एनालिस्ट ने कहा कि दर्शकों को हॉलीवुड स्टाइल के सिंगल वीमेन फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है जिसके कारण धाकड़ जैसी फिल्मों का बॉक्स आफिस पर बुरा हाल हो रहा है लेकिन यह ट्रेंड चिंताजनक है, जो निश्चित रूप से कंगना रनौत के लिए बुरी खबर है. कंगना का ग्राफ मणिकर्णिका ,और तनु वेड्स मनु के बाद नीचे ही गिरता जा रहा है. फिल्म एनलिस्ट का कहना है कि धाकड़ फिल्म एक ख़राब सिनेमाई अनुभव था. फिल्म अच्छी परफोर्मेंस के बाद भी नहीं चल सकी. इसके पीछे का कारण फिल्म की स्टोरी थी और निर्माताओं का ज्यादा आत्मविश्वास था. निर्माता इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने अपने फिल्म को डिजिटल और सेटेलाइट  वितरकों को भी नहीं बेचा.