TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
12-Feb-2024 09:12 AM
By ARYAN SHARMA
PATNA : बिहार में NDA की सरकार रहेगी या नहीं इसका फैसला आज विधानसभा में होगा। NDA सरकार गठन के 15वें दिन CM नीतीश कुमार सदन में विश्वास मत पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विरोध में विधायक वोटिंग करेंगे। स्पीकर के संबोधन के साथ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद 11:30 में विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा उसके बाद विस स्पीकर हो हटाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, इससे पहले जदयू ने आज एक बैठक बुलाई है। जिसमें विधायक और विधान पार्षद के साथ शामिल होना है।
दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 दिन पहले गठित एनडीए सरकार के विश्वासमत की आज अग्निपरीक्षा है। नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। जिसके समर्थन और खिलाफ में विधायक मतदान करेंगे। फ्लोर टेस्ट को लेकर सत्ता तथा विरोधी खेमा दोनों ओर से विधायकों को एकजुट रखने की कवायद चरम पर रही। इसी कड़ी में अब आज जदयू ने होटल चाणक्या में अपनी बड़ी बैठक बुलाई है।
वहीं, आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान, कहा नीतीश सरकार वेंटीलेटर पर है और कुछ घंटे की मेहमान है। बिहार के विधायकों ने संकल्प लिया है कि लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा कि- मुझे विश्वास है कि हम जीत रहे हैं। सरकार ने सारे तंत्रों को हमारे खिलाफ लगाया है। इसके बावजूद हमारा पलड़ा भारी है।