Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
15-Mar-2023 09:57 AM
By First Bihar
PATNA : पिछले कुछ दिनों से यातायात के साधनों से जुड़ी एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आता है। पिछले ही दिनों यह सुनने को मिला कि एक फ्लाइट में एक महिला यात्री पर पेशाब करने का मामला निकल कर सामने आया था। इसके बाद अब ट्रेन में एक टीटीई ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया है। यह मामला अकालतख्त एक्सप्रेस का बताया जा रहा है।
दरअसल, कोलकाता से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस से एक महिला यात्री कोच ए-1 में सफर कर रही थी। इसी दौरान उसका इसी कोच में सफर कर रहे टीटीई से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर टीटीई ने महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। जिसके बाद महिला शोर मचाने लगी तो आस- पास के यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। इसके बाद महिला की शिकायत पर टीटीई को जीआरपी टीम ने अरेस्ट कर लिया।
बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला कोलकाता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस का है। जहां महिला यात्री अमृतसर जाने के लिए सफर का रही थी। उसका इस ट्रेन में कोच ए-1 में बर्थ नंबर 41 पर था। जबकि टीटीई मुन्ना कुमार इसी कोच में 31 नंबर सीट पर था। इन दोनों का किस बात पर अनबन हुई यह पता नहीं चला। लेकिन टीटीई मुन्ना लाल गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं रेल मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि उसे नौकरी से हटा दिया गया है। टीटीई सहारनपुर डिविजन में तैनात है। यात्रा के समय वह ड्यूटी पर नहीं था। वह सहारनपुर जा रहा था। यह पूरा मामला सामने आने के बाद रेलवे की ओर से एक्शन लिया गया और टीटीई को नौकरी से हटा दिया गया।
आपको बताते चलें कि, एयर इंडिया के एक विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। आरोपी शंकर मिश्रा को न सिर्फ गिरफ्तार किया गया बल्कि उसके हवाई यात्रा पर भी रोक लगा दी गई। अभी हवाई यात्रा की चर्चा थी कि अब ट्रेन में भी इस तरह की घटना हो गई है।