Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Mar-2022 07:04 PM
GAYA: गया से लूट की खबर सामने आ रही है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के कैशियर से 7 लाख 67 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना आमस थाना क्षेत्र के NH-2 की है। जहां मोरहर नदी के ऊपर बने पुल पर बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। बताया जाता है कि फ्लिपकार्ट का कैशियर शेरघाटी स्थित किसी बैंक में कैश जमा करने के लिए निकले थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। शेरघाटी पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक खोखा भी बरामद किया है।
बता दें कि शेरघाटी के महुआमा मुहल्ले में फ्लिपकार्ट का कार्यालय है। कंपनी का कैशियर अर्जुन कुमार सात लाख 67 हजार रुपए लेकर शेरघाटी बाजार स्थित बैंक में कैश डिपोजिट करने के लिए निकले थे। रास्ते में मोहरनदी के पुल पर बाइक सवार 3 अपराधियों ने उन्हें हाथ देकर रुकवाया और फिर घेर लिया और लूटपाट की।
जिसके बाद पीड़ित कैशियर ने घटना की जानकारी शेरघाटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया। वही इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।