ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / फ्लाइट लेट होने पर भड़के यात्रियों का एयरपोर्ट पर भारी हंगामा : बोले-...

फ्लाइट लेट होने पर भड़के यात्रियों का एयरपोर्ट पर भारी हंगामा : बोले- SpiceJet से यात्रा मतलब समय और पैसा दोनों की बर्बादी

29-Jun-2024 12:18 PM

By First Bihar

DARBHANGA : मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 5 घंटे लेट होने से नाराज यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया है। नाराज यात्रियों का आरोप है कि ऊंची कीमत पर टिकट लेने के वावजूद एयरलाइंस की ओर से विलंब होने की सूचना यात्रियों को समय पर नहीं दी गई। नाराज यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही खाना और पानी की कोई सुविधा है।


जानकारी के मुताबिक, दरभंगा से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट की विमान संख्या SG-116 को दरभंगा से सुबह के 10 बजकर, 50 मिनट पर उड़ान भरना था लेकिन तकनीकी वजह से स्पाइस जेट की विमान दरभंगा नहीं पहुंची। जब काफी देर तक विमान की उड़ान के संबंध में एयरपोर्ट पर यात्रियों से जानकारी साझा नही की गई तब यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर उड़ान के संबंध में जानकारी ली तब उन्हें पता चला कि मुंबई की फ्लाइट शाम के 4 बजे उड़ान भरेगी। जिसके बाद यात्रियों ने स्पाइस जेट के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। 


दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आए नीतीश शाह ने बताया कि दरभंगा से मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट 10 बजकर, 50 मिनट पर थी लेकिन बिना किसी नोटिस के ही फ्लाइट को 3 बजकर 55 मिनट पर कर दिया गया। अभी तक यह भी कंफर्म नहीं है कि उस समय पर विमान जायेगा भी या नहीं। यहां पर तैनात कर्मी कुछ बता भी नही रहे हैं। हमलोगों का आने-जाने का खर्च के साथ समय भी बर्बाद हो गया। सभी यात्रियों को बाहर बैठा दिया गया है। गर्मी से सभी यात्रियों का हाल बेहाल है।


यात्रियों का आरोप है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पाइस जेट की फ्लाइट की व्यवस्था बहुत ही बेकार है। न अल्टीमेशन दिया गया न ही कुछ किया गया। स्पाइस जेट के सीनियर स्टाफ बाहर नहीं आ रहे हैं। किसी का कनेक्टिंग फ्लाइट है दुबई का तो किसी का कहीं और की फ्लाईट है। इस तरह के व्यवस्था में सब पैसा बर्बाद चला जाता है।