RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
28-Sep-2024 08:38 AM
By First Bihar
PATNA : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में पशु चर्बी होने के दावे से विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में जब फर्स्ट बिहार की टीम पहुंची और इसके देख रेख कर रहे आचार्य किशोर कुणाल से सवाल किया कि आप बिहार की डेयरी से घी क्यों नहीं लेते तो उन्होंने कहा कि बिहार की डेयरी शुद्ध गाय का घी बड़ी मात्र में उपलब्ध नहीं करवा सकती है। इसके बाद जब इसको लेकर हमने डेयरी ने इन सवालों जा जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि यदि मांग की जाए तो हम जरूर उपलब्ध करवा सकते हैं। लिहाजा, अब यह तय हो गया है कि महावीर मंदिर में बिहार के डेयरी का घी इस्तेमाल किया जाएगा।
दरअसल, फर्स्ट बिहार की पहल पर सुधा डेयरी ने शुद्ध गाय का घी देने की पेशकश की है। मंदिर ने सुधा डेयरी के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए तत्काल 100 किलो घी देने का अनुरोध किया है। इसे नैवेद्यम बनाकर भक्तों की राय ली जाएगी। इसके बाद थोक में ऑर्डर देने का निर्णय लिया जाएगा। महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि नंदिनी की तरह सुधा डेयरी भी प्रमाणित करें कि आपूर्ति किया गया घी शुद्ध गाय के दूध से बना है। साथ ही नंदिनी की दर पर या उससे कम दर पर इसे उपलब्ध कराया जाए।
मालूम हो कि अभी नैवेद्यम बनाने के लिए कर्नाटक से नंदिनी डेयरी का घी आता है। बेंगलुरु से भेजने के बाद भी 590 रुपये प्रति किलो शुद्ध गाय के घी की नंदिनी के द्वारा आपूर्ति की जाती है। पदाधिकारियों के अनुसार महावीर मंदिर पटना ने 2015 से फरवरी 2023 के बीच कई बार सुधा डेयरी के अधिकारियों से नैवेद्यम के लिए शुद्ध गाय का घी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। यह अनुरोध महावीर मंदिर पटना के नैवेद्यम् प्रभाग ने सुधा डेयरी के अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से किया। मगर मंदिर प्रशासन को इसका जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि महावीर मंदिर की ओर से सुधा के अधिकारियों से अंतिम अनुरोध 22 फरवरी 2023 को ई-मेल से किया गया था।
पटना से सदन सिंह की रिपोर्ट