ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम, कहा - राबड़ी देवी सबूत दें, मंत्री या उनका बेटा शामिल है तो 24 घंटे में भेजेंगे जेल Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर, जमुई एसपी ने झाझा थानेदार मामले की जांच के दिये आदेश

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर, जमुई एसपी ने झाझा थानेदार मामले की जांच के दिये आदेश

02-May-2023 07:42 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: अब बात फर्स्ट बिहार की खबर के असर का करते हैं। बिहार की पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस का चेहरा फर्स्ट बिहार ने सबके सामने रखा था। मामला झाझा थाने से जुड़ा है। जहां झाझा थानेदार राजेश शरण ने फरियादियों की डांट-फटकार लगाई और कहा कि एक सेकंड मेंं टेररिस्ट बना देंगे। टेररिस्ट बनाना तो हमलोगों का काम है। थानेदार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर फर्स्ट बिहार ने सामने लाई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद इस मामले की जांच के आदेश जमुई एसपी ने दी है।


एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का जिक्र है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी स्कूल के मामले को लेकर पत्रकार एवं स्कूल के शिक्षक और झाझा थानाध्यक्ष के बीच बहस होने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद इस संबंध में जमुई एसपी ने झाझा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिये हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


वही मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो को मैंने भी देखा है। फिलहाल टेक्निकल टीम को यह वीडियो फॉरवर्ड किया है। वीडियो की जांच की जा रही है। अन्य पदाधिकारियों से जांच करायी जा रही है। वीडियो का सत्यापन करा रहे हैं जो भी तथ्य सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि झाझा थाने के थानेदार राजेश शरण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे काफी गुस्सें में नजर आ रहे हैं और फरियादियों की डांट-फटकार लगा रहे हैं। कह रहे हैं कि टेररिस्ट बनाना तो हमलोगों का काम है। एक सेकेंड में टेररिस्ट बना देंगे। जब फरियादी ने कहा कि ऐसा क्यों बोल रहे हैं?


तब थानेदार हत्थे से उखड़ गये कहने लगे कि क्या बोला रे..तुम क्या बोला रे..तुम्हारा काल मंडरा रहा है। फरियादी ने कहा कि तीन दिन बाद आए तब भी आप गुस्सा हो रहे हैं। जिस दिन बुलाये थे उस दिन हमलोगों के खेत में गेहूं पड़ा हुआ था उसे छोड़कर कैसे आ जाते। इतना सुनते ही पास बैठे दूसरे पदाधिकारी फरियादियों को समझाने लगते हैं। झाझा थानेदार का यह वीडियो 10 अप्रैल का बताया जा रहा है जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।