सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-Jun-2022 12:02 PM
PATNA : बीजेपी ने एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फर्स्ट बिहार ने आपको पहले ही बताया था कि बीजेपी एक सवर्ण चेहरे को और एक पिछड़े तबके से आने वाले उम्मीदवार को एमएलसी बना सकती है। अनिल शर्मा बीजेपी से एमएलसी के पहले उम्मीदवार घोषित किए गये। उनका नाम दावेदारों में सबसे ऊपर चल रहा था जबकि दूसरा चेहरा निषाद समाज से है। पार्टी के पुराने नेता और दरभंगा से आने वाले हरि सहनी को पार्टी ने एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बनाई है। इन दोनों उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
बीजेपी ने प्रेस रिलीज जारी कर दोनों प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। दोनों नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। आपको बता दें कि इन दोनों के नाम पे सहमती मिलने के बाद इसे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था। केंद्रीय नेतृत्व ने इन नामों पर अपनी मुहर लगा दी है। दोनों उम्मीदवार कल जेडीयू के उम्मीदवारों के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
अनिल शर्मा लंबे अरसे से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और उन्हें इस बार एमएलसी चुनाव का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, साथ ही साथ मुकेश सहनी के एनडीए से बाहर होने के बाद निषाद वोटरों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी किसी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में थी जो इसी तबके से आता हो। हरि सहनी भी पार्टी के पुराने नेता हैं और दरभंगा जिले से आते हैं। वह जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके उम्मीदवार बनने से ना केवल निषाद वोटरों की नाराजगी दूर होगी बल्कि बीजेपी मुकेश सहनी के विकल्प के तौर पर एक चेहरे को खड़ा करने की कोशिश भी करते नजर आएगी। साथ ही साथ हरि सहनी के उम्मीदवारी से मिथिलांचल फैक्टर भी कवर होगा। अब इन उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।