बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
09-Dec-2021 09:03 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार के नवादा जिले में मतदान के दौरान महिला सिपाही के साथ हुई मारपीट को लेकर फर्स्ट बिहार के रिपोर्ट का असर हुआ है. आपको बता दें कि फर्स्ट बिहार ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी. जिसके बाद महिला पुलिस से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
बता दें कि 1st बिहार झारखंड न्यूज़ ने सबसे पहले इस खबर को प्राथमिकता के साथ दिखाई थी. जिसके बाद इस मामले में शंकर प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री शकुनी, रश्मि कुमारी और निशा कुमारी को हिरासत में लिया गया था. अब कागजी करवाई करने के बाद चारों महिला को जेल भेजने की तैयारी चल रही है.
आपको बता दें कि मतदान के दौरान मतदान के दौरान इंटर विद्यालय रोह बूथ संख्या 6 पर महिला सिपाही और महिला मतदाता के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गया. जिसमें महिला सिपाही जख्मी हो गई. बताया जा रहा है कि महिला द्वारा बूथ पर वीडियो बनाया जा रहा था. वीडियो बनाने से मना करने पर महिला पुलिसकर्मी से मारपीट की गई थी, इसमें महिला पुलिस सुमन कुमारी का सर फट गया था.