ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

फर्स्ट बिहार की खबर का असर: बार बालाओं के साथ शराब की बोतल लेकर डांस करने वाला शख्स गिरफ्तार, बेटी का तिलक लेकर गये दारोगा पर भी कार्रवाई

07-Dec-2023 10:20 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: फर्स्ट बिहार की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। बुधवार को हमने दिखाया था कि कैसे बिहार में शराबबंदी का मजाक उड़ाया जा रहा है। तिलक समारोह में एक शख्स शराब की भरी बोतल के साथ बार बालाओं के साथ डांस करते देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले में को संज्ञान में लेते हुए बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई की है। 


वायरल वीडियो बिहार पुलिस के दारोगा की बेटी के तिलक का है । जहां बार बालाओं के साथ एक युवक कमर में शराब की बोतल लिए डांस कर रहा था। वीडियो वायरल होते ही एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया और वीडियो की जांच करने का निर्देश तेघरा डीएसपी को दिया। वायरल वीडियो की जांच के बाद दारोगा सुधीर सिंह को तत्काल लाइन क्लोज कर दिया गया है वही शराब की बोतल लेकर डांस करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


दरअसल फुलवरिया थाने में तैनात दारोगा सुधीर सिंह की बेटी की शादी तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी 1 गांव के त्रिपुरारी सिंह के पुत्र कमलनयन से तय हुई थी। शादी से पहले 3 दिसंबर को तिलक लेकर दारोगा लड़का के घर बरौनी 1 गांव में गये थे। जहां तिलक समारोह में बार बालाओं के डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बार बालाओं के साथ डांस करते एक युवक का वीडियो किसी ने बना लिया था और उसे सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया था. युवक डांस के दौरान शराब की बोतल लिए हुए था।


 शराब का गाना भी बज रहा है इस दौरान युवक के कमर में शराब की बोतल भी दिखा रहा था। यह विडियो तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद बेगूसराय एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक विडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिला था। विडियो की जांच तेघड़ा डीएसपी से कराई गई थी। जांच के बाद फुलवरिया थाना में कार्यरत एएसआई को फुलवरिया थाने से हटा दिया गया और लाइन क्लोज कर दिया गया है। वही शराब की बोतल के साथ डांस करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे जेल भेजा जा रहा है। यह पूरा वीडियो दारोगा के होने वाले समधी के घर का है। इस मामले की जांच जारी है।