केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Aug-2023 05:49 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी की मिली भगत से टिकट काउंटर में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन पर कई टिकट काउंटर में महज एक ही टिकट काउंटर चालू रहने और उस टिकट काउंटर का भी बुकिंग क्लर्क का अपना काम छोड़कर नीदं फरमाने का मामला सामने आया था। जिसको फर्स्ट बिहार ने काफी प्रमुखता से चलाया था। अब फर्स्ट बिहार के इस खबर का असर हुआ है और दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में दोषी रेल कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने ड्यूटी गायब बुकिंग क्लर्क सुमन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद रेल विभाग उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में प्रभारी स्टेशन मास्टर रामाशंकर के तहकीकात में जो बातें सामने आयी थी, उसके बाद इस मामले में रेलवे ने एक्शन लिया है।
मालूम हो कि,जमुई का बुकिंग क्लर्क डिप्टी के दौरान टिकट काउंटर पर खुद सो रहा था और अपने जगह किसी अन्य व्यक्ति को टिकट काउंटर पर बैठाकर रेल कर्मी के बदले यात्रियों को टिकट दे रहा था। जमुई रेलवे स्टेशन के प्रभारी स्टेशन प्रबंधक रामाशंकर को इस मामले की जब जानकारी दी गई,तो उनकी बोलती ही बंद हो गई।
इधर, इस मामले प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने बुकिंग काउंटर के सुपरभाइजर लुक्का सिलिंडा से पुरे मामले की जानकारी ली तो मालूम चला कि यह रेलकर्मी का नाम सुमन कुमार है और इसकी नाईट ड्यूटी थी। लेकिन उसके बदले कोई अनाधिकृत व्यक्ति काउंटर पर था और यात्रियों को टिकट दे रहा था। प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी जिसके बाद अब इस मामले में दोषी रेल कर्मी पर एक्शन हुआ है।