ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / राजधानी में क्राइम नॉन स्टॉप, दो गुटों में जमकर गोलीबारी

राजधानी में क्राइम नॉन स्टॉप, दो गुटों में जमकर गोलीबारी

02-Jul-2019 10:33 PM

By 7

PATNA : राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के बहादुरपुर थाना इलाके के बाजार समिति मोड़ की है. जहां बताया जा रहा है कि सड़क पर और एक कोचिंग संस्थान में फायरिंग की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक गौतम कुमार और निशांत कुमार को गोली लगी है. एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. जिसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. दोनों गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले भी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस इलाके में दबंगई हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट