ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / दानापुर सिविल कोर्ट में अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, एक सिपाही शहीद

दानापुर सिविल कोर्ट में अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, एक सिपाही शहीद

11-Jul-2019 12:37 PM

By 7

PATNA : सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दानापुर सिविल कोर्ट में अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की है. इस घटना में एक सिपाही शहीद हो गया है. इस वक़्त सिविल कोर्ट का पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. इस समय कोर्ट में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. पूरी वारदात दानापुर सिविल कोर्ट के हाजत के पास की है. बताया जा रहा है कि कोर्ट से 5 कैदियों को पेशी कराकर पुलिस उन्हें हाजत में बंद करने ले जा रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. लगभग 5-6 राउंड फायरिंग की गई है. जिसमें एक सिपाही शहीद हो गया है. बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी मिराज मौका देखकर भागने का प्रयास किया मगर वह दुबारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस बड़ी वारदात से पुलिस की नींद उड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची है. पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी छानबीन में जुटे हैं. डीआईजी राजेश कुमार ने बताया कि पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके के लूटकांड में शामिल अपराधी मिराज मौके से भागने का प्रयास किया मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया. उन्होंने बताया कि एक जवान शहीद हुआ है.