ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / शराब के धंधे को लेकर बेगूसराय में गरजी AK-47, 1 घंटे बाद पुलिस...

शराब के धंधे को लेकर बेगूसराय में गरजी AK-47, 1 घंटे बाद पुलिस को लगी वारदात की भनक

28-Jun-2019 06:41 PM

By 2

BEGUSARAI : बेगूसराय में AK-47 से शख्स की हत्या ने पूरे इलाके में हडकंप मचा दिया है. शराब के खेल में AK-47 से हुई फायरिंग ने यह साबित कर दिया है कि शराब माफियाओं की पकड़ बिहार में कितनी मजबूत है. वारदात के पीछे शराब माफियाओं का हाथ अपराधियों ने जिस शख्स को AK-47 से भून डाला उसका नाम अमरजीत बताया जा रहा है. अमरजीत के घर वाले बताते हैं कि अमरजीत पहले शराब का ही कारोबार करता था. शराब का कारोबार करने की वजह से ही उसको जेल हुई थी और वो 15 दिन पहले ही जेल से निकला था. घर वालों की माने तो इलाके के बड़े शराब माफिया उस पर फिर से इस धंधे में उतरने का दबाव बना रहे थे, जबकि चर्चा यह भी है कि अमरजीत और शराब माफियाओं के बीच कुछ पैसों के लेन देन का भी मसला चल रहा था. दबी जुबान में लोग यह बता रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पैसे की लेन देन बड़ी वजह है. AK-47 गरजती रही और पुलिस को भनक तक नहीं लगी पीड़ित परिवार का कहना है कि अपराधियों ने पहले गाय को खोल दिया. गाय के भागने की आहट पाकर जैसे ही अमरजीत बाहर निकला, अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी. बताने वाले लोग बताते हैं कि वारदात की जगह से कुछ मीटर पर ही एफसीआई थाना है लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची. तब तक सारे अपराधी आराम से निकल गए थे. अमरजीत के परिवार वालों का यह आरोप है कि पुलिस एके-47 से हुई फायरिंग की बात को दबाने में लगी है. परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने सारा खोखा जब्त कर लिया है. हालांकि पुलिस एके-47 से फायरिंग की बात को नकार रही है और इसे आपसी रंजिश में हुई हत्या मान कर चल रही है. बेगूसराय से जितेन्द्र की रिपोर्ट