पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
27-Oct-2023 12:54 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में विधवा महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस घटना में ससुर और बहु का रिश्ता और मानवता दोनों शर्मशार हुई है। यहां मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा की मांग में रिश्ते के ससुर ने जबरन सिंदूर डाल दिया। विधवा ने इसका विरोध किया तो उसका सिर मुंडवा कर टोले में अभद्रतापूर्वक घुमाया गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में की तो उसे पंचायत ने उसे गांव से बाहर निकालने का फरमान सुना दिया। अब विधवा की सास को भी धमकी दी जा रही है।
पीड़िता ने करजा थाने में एफआईआर दर्ज करा पुलिस को बताया कि बीते 20 अक्टूबर को देवेंद्र मांझी जबरन ने उसके घर में घुसकर मांग में सिंदूर डाल दिया। उसने विरोध किया तो देवेंद्र और उसके परिवार वालों ने उससे मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताई है कि उसके पति का पूर्व में देहांत हो चुका है। वह बच्चों के साथ जीवन यापन करती है। इसी दौरान पड़ोस के देवेंद्र मांझी का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। मौका देख देवेंद्र मांझी उसके घर पहुंचा। अकेले देख उसके मांग में सिंदूर भर दिया। इसका विरोध कर समाज के लोगों के सामने सिंदूर डालने की बात बोली तो देवेंद्र मांझी ने टाल दिया।
वहीं, इस महिला की शिकायत पर पुलिस ने सिंदूर डालने के आरोपी देवेंद्र मांझी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी देवेंद्र मांझी का घर विधवा के पड़ोस में है। बताया जा रहा है कि वह रिश्ते में महिला का ससुर लगता है। पीड़िता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
उधर, इस महिला को गांव से निकालने और हुक्का-पानी बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया। उसने इसे मानने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसका सिर मुंडवा कर टोले में घुमाया। पुलिस को सूचना देने पर सभी भाग निकले। उसकी सास को भी आरोपियों ने गांव से निकल जाने की धमकी दी है। मामले में देवेंद्र मांझी के अलावा उसकी पट्टीदारी के गुला मांझी, जयराम मांझी, शंभु मांझी, सोनू मांझी, जयलाल मांझी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।