बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Jun-2023 05:50 PM
By First Bihar
DESK: साल 2018 में आई फिल्म सुई धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा साथ नजर आये थे. जिसके बाद दोनों एक बार फिर नजर आने वाले है. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया. अब खबर आ रही है कि दोनों फिर से निर्देशक एटली के फिल्म में नजर आने वाले है. मालूम हो कि शाहरुख खान की 'जवान' के निर्देशक एटली ही डायरेक्ट थे.
काफी पहले से यह खबर आ रही थी कि एक्टर वरुण धवन जल्द ही साउथ के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक एटली के साथ जल्द ही काम करने वाले हैं. उनकी आगामी फिल्म एक्शन से भरपूर होगी. अब एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून की रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन के अपोजिट इस फिल्म में मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को पसंद किया है.
बता दें कि अनुष्का शर्मा बेटी के जन्म के बाद एक लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं. फ़िलहाल उनकी फिल्म 'चकदा एक्स्प्रेस' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. जो एक बायोपिक है जिसमें एक्ट्रेस महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुईं वह नजर आएंगी.