खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jun-2023 02:37 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन से अलग होने के बाद पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में जाएंगे और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। मांझी के इस दावे के बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। बीजेपी ने मांझी के बयान का समर्थन किया है और कहा है कि सियासत में कुछ भी लंबे समय तक स्थाई नहीं होता है हालांकि यह भी कहा है कि फिलहाल नीतीश के लिए एनडीए के सभी दरबाजे बंद हो चुके हैं लेकिन आगे भविष्य में क्या होगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
मांझी को भाजपा का एजेंट बताने पर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है कि न तो नीतीश भरोसे के लायक हैं और ना ही लालू और तेजस्वी विश्वास के काबिल हैं। नीतीश जब खुद किसी के लिए भरोसेमंद होंगे तब ही कोई और उनपर भरोसा कर सकेगा। जब खुद भी अविश्वनीय होंगे तो उनका दिमाग हमेशा अविश्वास में घिरा रहेगा। जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है वह किसी पर विश्वास नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जितना दिन जीतन राम मांझी के साथ रहे उससे अधिक दिन तक बीजेपी के साथ रहे हैं। अगर कोई यह कहे कि नीतीश बीजेपी के एजेंट के रूप में लोगों को बरगला रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं हो जाता है कि वे विपक्षी दलों को बरगला रहे हैं। नीतीश कुमार का संबंध किसी से भी लंबा नहीं चलता है। लालू प्रसाद कहते थे कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है, आज वह साबित हो गया है। नीतीश कुमार को इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए।
वहीं जीतन राम मांझी के यह कहने पर कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे, इस पर नवल किशोर ने कहा कि जीतन राम मांझी नीतीश के करीब रहे हैं, अगर वे कह रहे हैं तो ठीक ही कह रहे होंगे लेकिन फिलहाल एनडीए के दरवाजे नीतीश कुमार के लिए बंद हो चुके हैं। नवल किशोर यादव ने कहा राजनीति में कोई बात लंबे समय तक स्थाई नहीं होती है, आगे भविष्य में क्या होगा अभी कहा नहीं जा सकता हैं।