ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Bihar Politics: फिर मैदान में उतरा अनंत सिंह का 'लाडला', घुड़सवारी की शौक पर निकले मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक

Bihar Politics: फिर मैदान में उतरा अनंत सिंह का 'लाडला', घुड़सवारी की शौक पर निकले मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक

12-Dec-2024 10:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले उनके घोड़े की चर्चा सोनपुर मेले के दौरान हुई थी। अब अनंत सिंह एक बार फिर अपने पसंदीदा घोड़े क साथ नजर आए हैं। एक वीडियो में अनंत सिंह मैदान में अपने घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। वो घोड़े को बड़े ही प्यार से पुचाकरते नजर आ रहे हैं।


जानकारी के अनुसार यह वीडियो पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना हाई स्कूल के खेल मैदान का है। मोकामा के पूर्व विधायक इस मैदान में अपने कुछ समर्थकों और घोड़ेे के साथ पहंचे थे। यहां अनंत सिंह और उनके घोड़े को देखने के लिए लोगों की कुछ भीड़ भी जमा हो गई थी। अनंत सिंह के साथ उनका प्रिय घोड़ा 'लाडला' था। लाडला के अलावा अनंत सिंह के दो सिंधी घोड़ों को भी इस मैदान में लाया गया था।


पूर्व विधायक घुड़सवारी के लिए इस मैदान में अपने घोड़ों के साथ आए थे। लेकिन गाड़ी से उतारते वक्त लाडला हल्का घायल हो गया। लिहाजा वो मैदान में दौड़ नहीं लगा सका। कहा जा रहा है कि उसके पैर में चोट आई थी। लेकिन सिंधी नस्ल के दो अन्य घोड़ों ने इस मैदान में करीब 2 घंटे तक घुड़दौड़ किया। अनंत सिंह ने भी इस घुड़दौड़ का लुत्फ उठाया।


आपको बता दें कि, अनंत सिंह बेढ़ना हाई स्कूल के प्लेग्राउंड में सुबह 9 बजे अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे।अनंत सिंह ने घोड़े लाडला के साथ रेस की शुरुआत की। इसको लेकर पूरा प्लेग्राउंड समतल किया गया था, लेकिन लाडला का पिछला पैर जख्मी हो जाने के कारण ट्रेनिंग रद्द कर दी गई। इस घटना से दर्शक हतोत्साहित हो गए, जो लाडला की रेस देखने के लिए जुटे थे।हालांकि, अनंत सिंह ने बताया कि वह आने वाले दिनों में रोजाना मैदान में घुड़सवारी करेंगे।