ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / फिर जोर पकड़ेगा राजद का घमासान? दिल्ली-वृंदावन की सैर तक पटना लौटे तेजप्रताप...

फिर जोर पकड़ेगा राजद का घमासान? दिल्ली-वृंदावन की सैर तक पटना लौटे तेजप्रताप यादव, लालू के समझाने का कितना होगा असर?

27-Aug-2021 08:48 PM

PATNA: राजद के साथ साथ लालू फैमिली में महाभारत छेड़ने के बाद दिल्ली-वृंदावन की सैर पर निकले तेजप्रताप यादव वापस पटना लौट आये हैं. इसके साथ ही राजद औऱ लालू परिवार के भीतर छिड़ी जंग एक बार फिर से तेज होने की संभावना बढ़ गयी है. हालांकि पटना लौटने के बाद तेजप्रताप ने कुछ नहीं बोला लेकिन उनके नजदीकी बता रहे हैं कि कल से वे फिर से बोलना शुरू करेंगे.


लालू से की मुलाकात

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने दिल्ली में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. तेजप्रताप अपने एक दोस्त के साथ लालू यादव से मिलने गये थे. राजद के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसमें लालू यादव ने अपने बड़े बेटे के मित्र को समझाया कि वे ही तेजप्रताप को समझायें. तेजप्रताप जो कर रहे हैं उससे विरोधियों को फायदा हो रहा है. तेजप्रताप के मित्र ने भरोसा दिलाया है कि पिछली बातों की पुनरावृति नहीं होगी. 


लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को समझाया हो. तेजप्रताप यादव को समझाने के बाद भी वे कुछ ही दिनों में पुरानी ढर्रे पर लौट आते हैं. तेजप्रताप यादव के करीबी लोगों ने बताया कि शनिवार को वे मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखेंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि तेजप्रताप अब क्या रूख अपनाते हैं.



दिल्ली में जमे तेजस्वी यादव

उधर तेजस्वी यादव दिल्ली में ही जमे हैं. वे 21 अगस्त को दिल्ली गये थे.  राजद के एक नेता ने बताया कि तेजप्रताप ने जो सियासी ड्रामा खड़ा किया है उससे तेजस्वी खासे आहत हैं. वे इस दफे फाइनल डिसीजन करने के मूड में हैं. तेजस्वी यादव पटना में अपनी पार्टी के किसी नेता से भी बात नहीं कर रहे हैं. कुल मिलाकर राजद में आगे जो कुछ भी होगा वह दिलचस्प होगा.