ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / फिर बदलने लगा बिहार का मौसम, तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी के आसार,...

फिर बदलने लगा बिहार का मौसम, तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी के आसार, जानिए.. अपने जिले का हाल

29-May-2023 07:01 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से बिहार का मौसम बदले वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।


पटना समेत राज्य के 28 जिलों के अधिकतम तापमान में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पटना के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। अगले पांच दिनों में तापमान के बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी हालांकि इस हफ्ते लू चलने की आशंका काफी कम है।


IMD के मुताबिक, राज्य में प्री मानसून के बारिश का दौर इस हफ्ते कम रहने की उम्मीद है। अभी तक प्री मानसून में सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो तीन दिनों में तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि रात का तापमान भी 27 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बता दें कि बिहार में 13-14 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मॉनसून के एक्टिव होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, तबतक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।