ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / फाइनल हुआ BJP कोटे का सीट और मंत्री का नाम ! लिस्ट लेकर...

फाइनल हुआ BJP कोटे का सीट और मंत्री का नाम ! लिस्ट लेकर CM नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट और सिन्हा

15-Mar-2024 10:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है। सीटों की लिस्ट को लेकर सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सीएम आवास पहुंचे हैं। इसके साथ ही सम्राट के पास  कैबिनेट का विस्तार को लेकर भी एक लिस्ट समाने आई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3 से 4 बजे के बीच में शपथ ग्रहण समारोह संभव है। जिसमें करीब जेडीयू और बीजेपी के करीब डेढ़ दर्जन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के जिन-जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। उनके पास फोन भी पहुंचने लगे हैं। अब बीजेपी की भी सूची लगभग तैयार हो गई है। वहीं जेडीयू के कोटे से मंत्री बनने वालों की लिस्ट पहले से तैयार है। जिसमें सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, जमा खान, मदन सहनी और महेश्वर हजारी के नाम शामिल है। 


मंत्रिमंडल विस्तार में कई चेहरे भी दिख सकते हैं। वहीं जीतन मांझी की पार्टी हम को भी एक मंत्री पद मिल सकता है। क्योंकि जीतन मांझी कई दिनों से कम से कम मंत्री पद की डिमांड करते आ रहे हैं। और कह चुके हैं कि कम से कम दो रोटी चाहिए। बताया जा रहा है कि, बीजेपी के 6 विधायक और एमएलसी नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 


उधर,  आज नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक भी है। जिसमें 50 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।  इससे पहले सीएम नीतीश के एक अणे मार्ग पर सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल रहे। चर्चा इस बात की थी कि मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को होना था। लेकिन बीजेपी की लिस्ट तैयार नहीं होने के चलते टल गया था। और अब भाजपा की लिस्ट फाइनल होने के बाद आज नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार की पूरी संभावना है।