ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Filpkart लूटकांड का खुलासा, कैश के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

26-Dec-2022 04:31 PM

MOTIHARI: मोतिहारी में Filpkart कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने 5 लाख 79 हजार 898 रुपये लूट लिया था। इस लूटकांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चार घंटे के भीतर इस मामले का उद्भेदन किया। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा। जिनके पास से 4 लाख 90 हजार 280 रुपया बरामद किया गया। 


दोनों अपराधियों के पास 4 पिस्टल, एक कट्टा,13 जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक टाटा टियागो कार, फ्लिप कार्ट के दफ्तर से लूटा गया काला रंग का बैग और तीन पार्सल भी जब्त किया गया है। अपराधियों को पकड़ने वाले चिरैया थाना गश्ती दल के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को एसपी डॉ. कुमार आशीष 10 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत करेंगे। इन पुलिस कर्मियों को होने वाले अपराध गोष्ठी में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एसआईटी के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। गिरफ्तार अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 


गौरतलब है कि 25 दिसंबर की शाम 7 बजकर 45 मिनट पर फ्लिप कार्ट कंपनी के दफ्तर में घुसकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। नगर थाना क्षेत्र के कोलूहरवा चौक स्थित फ्लिप कार्ट कंपनी के दफ्तर में घुसकर पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 5 लाख 79 हजार 898 रुपया लूट लिया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया और वायरलेस के माध्यम से सभी थानाध्यक्षों को गहन वाहन जांच का आदेश दिया गया। 


जांच में जुटी एसआईटी ने चार घंटे के भीतर इस गैंग के दो अपराधी को लूट की राशि के साथ चिरैया ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया। लेकिन अभी भी तीन अपराधी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान राजाबाजार थाना नगर के अभिषेक और तुरकौलिया के पाठक टोली पठखोलियां निवासी रूपेश के रूप में हुई है। 


एसआईटी टीम में अरुण कुमार गुप्ता, अनु०पु०पदा०, सदर.. पु०नि० विश्वमोहन चौधरी, थानाध्यक्ष, नगर थाना, अ०नि अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना, अ०नि० मनीष कुमार, प्रभारी, तकनीकी शाखा, सिपाही कुमार विरजीवी, तकनीकी शाखा (स) सिपाही नित्यानन्द दूबे, तकनीकी शाखा, राजेश कुमार, अनु०पु०पदा०, सिकरहना 2. पु०नि० जयप्रकाश सिंह, ढाका अंचल, पु०अ०नि०सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, चिरैया थाना, मु0अ0नि0 अवधेश कुमार सिंह, चिरैया थाना,चौकीदार- अनवर आलमा, गृहरक्षक-रामप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह और दिनेश प्रसाद शामिल थे।