Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
17-Jan-2020 06:51 PM
By PANKAJ
PATNA: पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दानापुर पुलिस अनुमंडल की शाहपुर पुलिस ने दर्जनों लूट हत्या और डकैती कांड का वांछित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देशी काटा एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पटना पश्चिमी सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि दानापुर, शाहपुर ,मनेर और रूपसपुर समेत नेउरा थाना के दर्जनों कांड के फरार चल रहे थे महीनों से पुलिस को उनकी तलाश थी । पकड़े गये अपराधियों में लूट, डकैती और हत्या का मास्टरमाइंड संतोष कुमार उर्फ बकरिया अपने चार साथियों के साथ दियारा के माधोपुर में अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटा था।
सिटी एसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाई गयी जिसमें शाहपुर, नेउरा के पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया।पुलिस गुप्त तरीके से माधोपुर पहुची। कुख्यात संतोष को पुलिस की भनक लगी तो सभी भागने लगे लेकिन पुलिस ने मौके से बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में घेरते हुए संतोष और उसके साथी राहुल, गौतम और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया ।
अशोक मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल एक देशी मैगजीन , एक कट्ठा समेत पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया । पुलिस ने इनसे जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दानापुर, शाहपुर , नेउरा और रूपसपुर में दर्जनों लूट और डकैती के मामले दर्ज है। शाहपुर के सरारी में हुए पेट्रोल पंप लूट कांड में भी इन्ही अपराधियों का हाथ था। सिटी एसपी अशोक मिश्रा में बताया की इनसे अभी पूछताछ जारी है और भी कई वारदात में इनकी संलिप्ता का पता लगाया जा रहा है।