Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
05-Jul-2022 12:00 PM
DESK : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के विवादित पोस्टर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पोस्टर का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने इस विवादित पोस्टर पर बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ यूपी पुलिस ने भी हिंदू देवी देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म की डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस फिल्म के मेकर्स की परेशानी बढ़ने वाली है।
दरअसल, फिल्म निदेशक लीना मनिमेकलाई ने बीते 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर मे मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में मां काली के हाथ में LGBT समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया गया है। इस पोस्टर के आने के बाद लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। इस पोस्टर को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
लोगों के भारी विरोध के बाद इस विवादित पोस्टर को लेकर दिल्ली और यूपी पुलिस ने फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस को इस पोस्टर से संबंधित दो शिकायतें मिली थी। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने धर्म जाति के आधार पर भड़काना और धर्म की भावनाओ को आहत करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। फिलहाल दिल्ली और यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर फिल्म की डायरेक्टर से पूछताछ कर सकती है।