BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
25-Jun-2022 09:14 PM
DESK: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ तेलंगाना BJP नेता गुडूर रेड्डी ने आबिद रोड थाने में शिकायत दर्ज करायी है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गुडूर रेड्डी ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत शिकायत की है। इसके साथ ही गोशामहल से BJP विधायक टी राजा सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम गोपाल वर्मा हमेशा इसी तरह के विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं।
ऐसे में फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राम गोपाल वर्मा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वालों में से एक हैं। अबकी बार NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर ही विवादित टिप्पणी कर वे बुरी तरह से फंस गए हैं। बीते बुधवार को फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट करते हुए यह लिखा था कि "यदि द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं?"
राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। तो वही उनके इस ट्वीट पर लोग कड़ा विरोध प्रकट कर रहे हैं। मामला बढ़ता देख राम गोपाल वर्मा को सफाई तक देनी पड़ गयी। राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर फिर लिखा कि वे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे। नाम की वजह से अन्य किरदारों का उल्लेख किया। यह पूरी तरह विडंबना के तौर पर कहा गया है और इसका कोई अन्य इरादा नहीं था। महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा किरदार है, चूंकि नाम इतना दुर्लभ है इसलिए मुझे उससे जुड़े किरदार याद आ गए और यह मेरी अभिव्यक्ति थी। किसी की भी भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।