ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

फीस जमा नहीं करने की टीचर ने दी सजा, पहले पीटा फिर सिर मुड़वाकर बच्चे को सड़कों पर घुमाया, नानी को भी धक्का देकर भगाया

18-Nov-2023 09:02 PM

By First Bihar

DESK: प्राइवेट स्कूल की दबंगई सामने आई है। बच्चे ने स्कूल का फीस जमा नहीं किया तो उसे ऐसी सजा दी गयी कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। स्कूल के मालिक और शिक्षक ने फीस जमा नहीं करने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो बच्चे के सिर को मुड़वा दिया और उसे सड़कों पर घुमाया। 


इस दौरान जब बच्चे की नानी ने विरोध किया तो उसे धक्के देकर स्कूल से भगा दिया। स्कूल प्रबंधन की इस करतूत की चर्चा अब इलाके में होने लगी है। स्कूल संचालक के इस रवैय्ये से इलाके के लोग भी आक्रोशित है। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। जहां प्राइवेट स्कूल की दबंगई देखने को मिली है। निघासन में एक प्राइवेट स्कूल की फीस जब अभिभावक ने जमा नहीं किया तो तीसरी कक्षा के छात्र का शिक्षक ने सिर मुंडवा दिया। 


इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि बच्चे को सड़कों पर घुमाया। ब इस बात की शिकायत करने बच्चे की नानी स्कूल पहुंची तो उसे भी गाली दिया गया और धक्के देकर स्कूल से भगाया गया। स्कूल प्रबंधन की इस करतूत की शिकायत पीड़िता ने मझगई थाना पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। थाने पर स्कूल के संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।