ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू होगी तीसरे चरण की भारत जोड़ों यात्रा, राहुल और प्रियंका भी आएंगे बिहार

25-Jan-2023 10:31 AM

By First Bihar

PATNA  : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बिहार में तीसरा चरण फरवरी महीने से पहले सप्ताह से शुरु होने वाला है। राज्य में कांग्रेस की टीम ने 5 जनवरी से बांका से अपनी पहले चरण की यात्रा शुरू कर सीतामढ़ी में दूसरा चरण की यात्रा को समाप्त कर चुका है।इसके बाद अब अगले महीने तीसरा चरण शुरू हुआ है।


जानकारी हो कि, कांग्रेस की बिहार में भारत जोड़ो यात्रा बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी समेत 8 जिलों में करीब 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सीतामढ़ी के पुपरी में समाप्त हुई है।


इसके बाद अब बिहार कांग्रेसियों की भारत जोड़ो यात्रा पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक सीतामढ़ी से अब मुजफ्फरपुर, वैशाली पटना, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, गया होते हुए बोधगया तक जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि, कांग्रेसियों की इस भारत दौरा यात्रा में अभी तक कोई भी कोई भी बड़ा नेता शामिल है हुए हैं। 5 जनवरी से 23 जनवरी तक की करीब 18 दिनों की यात्रा में कांग्रेस के कोई बड़े मंत्री या राज्यसभा और लोकसभा सांसद शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, बीच- बीच में पार्टी के मंत्री, विधायक और सांसद इस यात्रा में थोड़ी देर के लिए जरूर शामिल हुए हैं। 


मालुम हो कि, बिहार में कांग्रेस की इस भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव का रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। पर पार्टी के नेताओं की मानें तो पहले चरण की यात्रा (बांका भागलपुर, खगड़िया) की तरह दूसरे चरण की यात्रा (बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी) में लोगों के उत्साह में थोड़ी कमी नजर आयी है। अब तीसरे चरण की यात्रा जो फरवरी में शुरु होगी उसपर नेताओं की नजर टिकी हुई है।


आपको बताते चलें कि, कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा का बिहार में समापन होने के बाद इस यात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करने बिहार की राजधानी पटना में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय हुआ है।  इसके आलावा बोधगया में राहुल गांधी द्वारा सभा को संबोधित करना है। दरअसल, कांग्रेस इस यात्रा से लोगों को जोड़ने और सफल बनाने के लिये हर जुगत की जा रही है।