सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा
15-Sep-2020 08:53 AM
PATNA: प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था. लेकिन इस दौरान प्रेमिका के घरवालों ने देख लिया और उसकी हत्या कर दी. यह घटना फतुहा के नत्थुपुर गांव की है.
प्रेमिका के घर में मिला खून
हत्या के बाद शव को प्रेमिका के घर के बगल में भी फेंका गया था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई. जब प्रेमिका के घर पुलिस पहुंची तो प्रेमिका के आंगन में खून के छीटे मिले. मृतक फतुहा के रायपुरा का रहने वाला सागर गोप था. वह नतथुपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रहता था.
कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला है कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. उसी गांव के दूसरे टोले की रहने वाली प्रेमिका के साथ उसका 15 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह जैसे ही प्रेमिका के घर पहुंचा तो घर के लोगों ने उस पर हमला कर दिया. ईंट पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया. जब शव को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. प्रेमिका और उसके घरवालों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.