ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

फतुहा में गला रेतकर युवक की हत्या, हाईवे के पास फेंका शव, इलाके में सनसनी

10-Oct-2023 10:33 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने पटना से सटे फतुहा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। फतुहा में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद लाश को हाईवे के पास फेंक दिया। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।  

फतुहा के एक ग्रामीण पथ के किनारे से युवक की लाश मिली है। स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पहचान के लिए फतुहा थाने लेकर पहुंची लेकिन अभी तक 24 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की गला रेतकर हत्या किये जाने के बाद हाईवे पर फेंक दिया गया है।


पुलिस को यह लाश पटना बख्तियारपुर फोरलेन से रसलपुर सोनारू जाने वाले ग्रामीण पथ पर बने एक पुलिया के पास मिली है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कहीं और की गई है, जबकि लाश को फतुहा फोरलेन से सटे ग्रामीण पथ पर अपराधियों ने ठिकाने लगा दिया है। लाश के पास पुलिस को खून नहीं मिला है जिससे प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और की गई है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक ने काले रंग की प्रिंटेड टी शर्ट और काले रंग का ट्राउजर पहन रखा है। फिलहाल फतुहा पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद युवक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 

फतुहा से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..