ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार : चार बच्चों के बाप को 13 साल की लड़की से हुआ प्यार, रचाई शादी फिर जानिए क्या हुआ

13-May-2021 12:39 PM

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां चार बच्चों के बाप को 13 साल की नाबालिग लड़की से प्यार हो गया और उसने उससे शादी रचा ली. लेकिन शादी के तुरंत बाद ही मामला चाइल्डलाइन तक पहुंच गया. जिसके बाद चाइल्डलाइन ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को नई नवेली दुल्हन के साथ मधवापुर से पकड़ लिया. दुल्हन फिलहाल चाइल्डलाइन के संरक्षण में है, जबकि दुल्हा पुलिस की गिरफ्त में है. दुल्हे का कहना है कि लड़की बालिग है. लड़की की मां भी उसे बालिग बता रही, लेकिन अब तक उसके बालिग होने का कोई सबूत पेश नहीं कर पाई है. 


मामला मधुबनी के बिरित गांव का है. चाइल्डलाइन द्वारा दिए गए आवेदन में सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरबा गांव निवासी रामभजन साह के पुत्र हरिशंकर साह (45) पर नाबालिग से शादी रचाने का आरोप लगाया गया है. आरोपित दुल्हा मधवापुर प्रखंड के विरीत गांव में मुन्ना मिश्र के मकान में किराए पर रहता है. वह फेरी लगाकर इलाके में कपड़े बेचने का काम करता है. वह कपड़ा बेचने सीमावर्ती क्षेत्र में उस पार भी जाता था. इसी दौरान उसने बीते 7 मई को मटिहानी गांव की लड़की से शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का बाप है. 


चाइल्डलाइन को टॉल फ्री नंबर 1098 पर नाबालिग के साथ अधेड़ व्यक्ति के विवाह के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम मधवापुर पहुंची और स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी कर दोनों को बरामद कर लिया. चाइल्डलाइन सब सेंटर जयनगर की टीम मेंबर सविता देवी ने प्राथमिकी के लिए स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. गिरफ्तार दुल्हे का कहना है कि उसकी शादी लड़की के घरवालों की रजामंदी से हुई है. 


दूल्हे ने बताया कि लड़की की मां विधवा है और मजदूरी कर परिवार चलाती है. उसे तीन बेटियां हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बेटी की शादी की चिंता उसे सता रही थी. इसी दौरान उससे जान-पहचान हुई और लड़की के मां की सहमति से उसकी शादी हुई है. इधर, दुल्हन की मां का कहना है कि उसकी बेटी बालिग है, लेकिन उसके पास फिलहाल कोई प्रमाण नहीं है. कागजी दस्तावेज घर क्षतिग्रस्त होकर गिरने के दौरान नष्ट हो गया. लड़की की मां ने कहा कि वह जल्द ही बेटी के बालिग होने का प्रमाण दे देगी. प्रभारी थानाध्यक्ष उग्रसेन पासवान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.