बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Dec-2020 03:10 PM
DESK: देवर और भाभी ने एक ही फांसी के फंदे से लटकर दोनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया. यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा की है.
दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गाजीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा गांव पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब तक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके कारण ही दोनों ने एक साथ सुसाइड किया है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की छानबीन में जुट गई है.
देवर की ठीक हो गई थी शादी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देवर की शादी ठीक हो गई. भाभी सुनीता और देवर राम मिलन के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी घरवालों को भी थी. दोनों के प्रेम प्रसंग के कारण घर में हमेशा कलह भी होता था. इसलिए ही घरवालों ने राम मिलन की शादी दूसरी जगह पर ठीक कर दी थी. अगले साल 7 मई को बारात जानी थी, लेकिन दोनों इस शादी का विरोध करते और एक साथ रहने पर अड़े हुए थे. इसको लेकर दोनों तनाव में रहते थे. जिसके कारण ही दोनों ने सुसाइड कर लिया.