ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए..मोदी सरकार का चुनावी offer खत्म होने जा...

फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए..मोदी सरकार का चुनावी offer खत्म होने जा रहा है.. केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज

05-Mar-2022 06:19 PM

DESK: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही इसमें किसी तरह की बढोत्तरी नहीं की गयी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा लेना चाहिए..क्योंकि मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने वाला है। 


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ ख़त्म होने जा रहा है।’’


कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की आशंका को जताते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर केन्द्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है।