ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / किसानों पर मौसम की मार के बाद जागी सरकार, 24 घंटे के अंदर...

किसानों पर मौसम की मार के बाद जागी सरकार, 24 घंटे के अंदर जिलों से फसल नुकसान का मांगा ब्यौरा

16-Mar-2020 07:19 AM

PATNA : अचानक से बदले मौसम ने बिहार में किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. खेत से लेकर खलिहान तक में रखे गए फसल को बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है. दलहन की खेती को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. किसानों पर पड़ी इस मार को देखते हुए अब राज्य सरकार भी हरकत में आई है. 

कृषि विभाग ने मांगी रिपोर्ट

कृषि विभाग में 24 घंटे के अंदर सभी जिलों से फसल नुकसान को लेकर रिपोर्ट मांगी है. कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर बारिश और ओले की वजह से फसल को हुए नुकसान का आकलन कर वह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को दें.

कोई भी किसान छूटना नहीं चाहिए

मंत्री प्रेम कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में आकलन के दौरान कोई भी किसान या मौसम की मार से प्रभावित हुआ रकबा छूटना नहीं चाहिए. कृषि मंत्री ने सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को फसल क्षति पूर्ति के तय फार्मेट पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. प्रेम कुमार ने कहा है कि सरकार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिना वक्त गवाएं पहल करेगी. आज एक बार फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि मंत्री जिला कृषि पदाधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करेंगे.