ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, एसडीओ की कार्रवाई में 4 लोग गिरफ्तार

फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, एसडीओ की कार्रवाई में 4 लोग गिरफ्तार

23-Jul-2021 08:28 PM

By SABNAM KHAN

KISHANGANJ : किशनगंज में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र सहित कई सर्टिफिकेट बनाया जा रहा था। एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी।


किशनगंज जिला प्रशासन के द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। शहर के जिला परिषद कार्यालय परिसर में एक दुकान में शुक्रवार को छापेमारी की गयी। जिला परिषद कार्यालय के पास मुकेश कंप्यूटर नाम से चलाए जा रहे दुकान से पुलिस ने कुछ प्रमाण पत्र, दस्तावेज व अन्य कागजात जब्त किया है।


कंप्यूटर की दुकान से जो प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। उसमें योजना एवं विकास विभाग उप जिला अस्पताल खड़गपुर का पता अंकित है।पकड़े गए कम्प्यूटर कर्मी के द्वारा फर्जी तरीके से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाने की बात सामने आयी है। प्रमाण पत्र में जिस स्टाम्प का मोहर अंकित है। उसके भी नकली होने की आशंका जतायी जा रही है। 


एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी ने बताया इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार छापेमारी की गयी। सीमांचल का इलाका होने की वजह से यह भी संभावना है कि फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल घुसपैठिए भी कर सकते हैं। इसलिए गहन जांच की जा रही है । गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार साह, जुनेद आलम और राकेश कुमार शामिल हैं ।


बरामद पत्र में उप जिला अस्पताल खड़गपुर का पता अंकित है। वहीं मध्यप्रदेश के नाम से भी सर्टिफिकेट बरामद हुआ है। दुकान से इसी तरह से उम्र प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। जांच यह भी पाया गया है कि नियमानुसार दूसरे स्थान का जन्म प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। जो प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं वो भी फर्जी लग रहे हैं। 


पकड़े गए चारो युवकों से पूछताछ की जा रही है। वे कितने वर्षों से इस काम को अंजाम दे रहे थे। अब तक कितने लोगों का प्रमाण पत्र बनवाया गया था। फर्जीवाड़े के इस खेल में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस इसकी जांच कर है। कार्रवाई के बाद फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।