ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / फरक्का एक्सप्रेस की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, अब देर नहीं बल्कि अहले...

फरक्का एक्सप्रेस की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, अब देर नहीं बल्कि अहले सुबह इस स्टेशन पर पहुंचेगी ट्रेन

26-Jul-2024 02:47 PM

By First Bihar

PATNA :  बिहार को बंगाल और पंजाब से जोड़ने वाली फरक्का एक्सप्रेस का टाइमिंग में रेलवे ने बदलाव कर दिया है। ट्रेन की स्पीड में रेलवे की ओर से बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 13413 बालूरघाट-बटिंडा फरक्का एक्सप्रेस के बालुरघाट से अभयपुर तक के समय में बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन किऊल मोकामा और बाढ़ सहित कानपुर सेंट्रल से भठिंडा तक समय में बदलाव हुआ है।


दरअसल, भागलपुर होकर बिहार के कुछ खास इलाकों को पंजाब और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली फरक्का एक्सप्रेस के समय और परिचालन रफ्तार में बदलाव किया गया है। ऐसे में  26 जुलाई से कुछ स्टेशनों में समय में संशोधन करने के साथ रफ्तार में भी असर देखने को मिलेगा। अब ट्रेन संख्या 13413 बालूरघाट-बटिंडा फरक्का एक्सप्रेस के किऊल, मोकामा और बाढ़ सहित कानपुर सेंट्रल से भठिंडा तक समय में बदलाव हुआ है। कंचौसी से इसके समय पर परिवर्तन रहेगा।


बताया गया है कि इस ट्रेन का बिहार में समय बदल गया है। ट्रेन के इस समय में बदलाव शुक्रवार से प्रभावी रहेगा। पंजाब से आने पर यह ट्रेन भागलपुर देर रात 02:14 के स्थान पर सुबह 05:30 पर आएगी। उधर,  गरीब रथ एक्सप्रेस में अब भागलपुर रेलवे स्टेशन के टीटीई की जगह दानापुर के टीटीई की ड्यूटी टिकट चेकिंग में लगाई जाने लगी है।


टीटीई की कमी को देखते हुए मालदा मंडल दानापुर मंडल को पत्र लिखा था। जिसके बाद से ट्रेन में दानापुर के टीटीइ ही टिकट चेकिंग के लिए ड्यूटी लगाई जाने लगी।डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस में ही दानापुर के टीटीई टिकट चेकिंग के लिए इस ट्रेन से भागलपुर आते हैं और अप में इस ट्रेन में दानापुर के ही टीटीई डियूटी करते हुए जाते हैं। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलती है।