ब्रेकिंग न्यूज़

Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना

फरवरी में पटना आएगी प्रियंका गांधी, बोले अखिलेश सिंह ... बिहार कैबिनेट में कांग्रेस का चार मंत्री तय !

फरवरी में पटना आएगी प्रियंका गांधी, बोले अखिलेश सिंह ... बिहार कैबिनेट में कांग्रेस का चार मंत्री तय !

11-Jan-2023 03:45 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार में कांग्रेस का भारत जोड़ों यात्रा काफी तेजी के साथ चल रहा है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में कोंग्रेसी शामिल हो रहे हैं। बिहार में भारत जोड़ों यात्रा के एक सप्ताह बीतने के बाद अबतक 110 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। कांग्रेस के इस यात्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव लिए पार्टी का टोन सेट कर दिया है। वही, इस यात्रा ने बिहार में भाजपा के खेमे में खतरे की घंटी बजा दी है। इसी कड़ी में अब अपनी इस यात्रा को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा दावा पेश किया है। इसके साथ ही इन्होंने इस यात्रा को लेकर बड़ी जानकारी भी साझा किया है। 


बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद में कहा कि,बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का व्यापक समर्थन लोगों के द्वारा प्राप्त हो रहा है। फरवरी पहले सप्ताह में यात्रा पटना पहुंचेगी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। अभी प्रथम चरण की पदयात्रा समाप्त हो चूका है। इस यात्रा ने बिहार में भाजपा के खेमे में खतरे की घंटी बजा दी है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। यह बता रहा है कि, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निरंतर घट रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को जनता प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी के पीएम चेहरा घोषित होने के बाद भी जेडीयू के तरफ से नीतीश कुमार को पीएम चेहरा बताने के बाद महागठबंधन में होने वाली उथल- पुथल को लेकर कहा कि, हमारा गठबंधन काफी मजबूत है और हमलोग आपसी सहमिति से इसपर निर्णय कर लेंगे। 


इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर से कहा कि, बिहार में भारत जोड़ों यात्रा का समापन और मलमास बीतने के बाद कैबिनेट का विस्तार होना तय हुआ है। इस बार के कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को दो और सीट मिलने वाली है, इसको लेकर हमारी बात बिहार के मुख्यमंत्री से हो गई है उन्होंने इसको लेकर यह भरोसा दिया है आपकी बात का ख्याल रखा जाएगा।  उन्होंने कहा कि, वैसे भी विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्री पद मिलना चाहिए और अब यह तय हो चूका है हमारी पार्टी से चार मंत्री बिहार सरकार में होंगे।