ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / फंदे से झूलता मिला महिला जज का शव, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से झूलता मिला महिला जज का शव, जांच में जुटी पुलिस

16-Nov-2020 09:28 AM

DESK : एक महिला जज का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मुंगेली की है. 

जहां मुंगेली जिला सत्र न्यायालय की न्यायधीश श्रीमती कांता मार्टिन का शव उनके बेडरुम में मिला है. बंगले के बेडरूम में साड़ी का फंदा बनाकर शव पंखे में झूलता मिला. हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला जज अकेले  जज शासकीय आवास मुंगेली कलेक्टर बंगले के बगल में रहती थीं. उनकी उम्र 55 साल थी और वह डेढ़ साल से मुंगेली में पदस्थ थीं. महिला जज की मौत की खबर मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों की थ्योरी से जांच कर रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थीं, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है.मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी जांच कार्यवाही में जुटे हैं. फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी लगे हैं.