NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
05-Aug-2020 10:24 AM
DESK : फेमस मॉडल ऐश्वर्या शिवराण एक बार फिर से चर्चा में हैं. नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस इंडिया का हिस्सा बनकर चर्चा में आई ऐश्वर्या शिवराण इस बार मॉडलिंग नहीं बल्कि IAS बनकर सुर्खियों में हैं.
ऐश्वर्या शिवराण ने सबसे टफ माने जाने वाले सिविल सेवा परीक्षा क्लियर कर ली है. अपने पहले ही प्रयास में ऐश्वर्या शिवराण ने सफलता पा ली है और उन्होंने 93वीं रैंक हासिल किया है.
महज 19 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली ऐश्वर्या ने सबको चौंका दिया है. लोग उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या शिवराण ने नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल से अपना इंटरमीडिएट 97.5 प्रतिशत अंक के साथ पूरा किया है. उसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की. ऐश्वर्या अजय कुमार की बेटी हैं, जो कि करीमनगर में 9वीं तेलंगाना एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर हैं.ऐश्वर्या शिवराण नई दिल्ली में कई ब्यूटी कॉनटेस्ट भी जीत चुकी हैं.