ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

फल व्यवसायी से दिनदहाड़े 5.75 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

02-Aug-2021 03:01 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र का है जहां बेखौफ अपराधियों ने इमादपुर इलाके में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने फल व्यवसायी से 5 लाख 75 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

news image


बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर पानी टंकी के पास नकाबपोश बदमाशों ने हथियार बल पर फल व्यवसायी से 5.75 लाख रुपये लूट लिया और घटनास्थल से भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि मोहम्मद शारिक एहसान और मोहम्मद आशु दोनों भाई हैं। जो बाजार समिति से अपने घर इमादपुर जा रहे थे। तभी इसी दौरान पानी टंकी के पास हथियारों से लैस बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने इन्हें घेर लिया और पिस्टल की नोक पर उनके पास से नोटों से भरे बैग को लूट लिया।


news image


शोर मचाने पर बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान नोटों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिहार थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। बिहारशरीफ में दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इस संबंध में बिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।



news image news image