EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
23-Dec-2022 08:58 AM
BHAGALPUR : ऐसा कहा जाता है की इश्क अंधा होता है। इसमें न तो कोई उम्र की सीमा होती है, न तो कोई जाति- धर्म की और न ही किसी दूरी की परवाह होती है। इसका एक और उदाहरण बिहार के सुल्तानगंज में देखने को मिला। यहां अपने प्यार की तलाश में आना एक युवती को भाड़ी पर गया। भीड़ ने उसके आशिक की जमकर धुनाई कर डाली।
दरअसल, सुलतानगंज स्टेशन चौक पर गुरुवार देर रात एक युवक अपने साथ एक युवती को लेकर टहल रहा था। वह युवती को चौक से स्टेशन ले जा रहा रहा था, लेकिन युवती स्टेशन जाने से इंकार कर रही थी। लेकिन, युवक बार -बार जबरदस्ती कर रहा था। इसी दौरान इस पुरे वाकये को देख रहे लोगों द्वारा युवक द्वारा अधिक जबरदस्ती करने पर और इस हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर वहां इकट्ठा हो गए।
वहीं, इस पुरे वाकये को लेकर युवती ने बताया कि, युवक जबरन उसे पटना ले जाना चाहता था, जिससे युवती को उसके मनसा पर शक हुआ। जिसके बाद युवती ने इसके लिए मना कर दिया। युवती ने बताया कि युवक जबरन हमको पटना जाने के लिए स्टेशन जाने कह रहा है। उसका युवक से संपर्क फेसबुक के जरिए हुआ था। इस दौरान जब बातचीत बढ़ी तो युवक ने शादी करने का भरोसा दिया था। इसके बाद अब बीते रात युवक ने सुलतानगंज बाजार घूमने का झांसा देकर बुला लिया। जहां सुलतानगंज बाजार घूमने के बाद पटना जाने का दबाव देने लगा। इसके बाद युवती ने मदद के लिए गुहार लगायी तो आस- पास जमा हो गए तो युवक की जमकर क्लास लगाई।
जिसके बाद आसपास के लोगों से युवक की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, पिटाई के दौरान लोगों की चंगुल से युवक फरार हो गया। युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच कर युवती को अपने साथ लेकर घर चले गए।