ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ गया महंगा : वायरल...

फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ गया महंगा : वायरल होते ही पुलिस ने युवक को धर-दबोचा

30-Apr-2024 04:51 PM

By First Bihar

SHEOHAR : शिवहर पुलिस ने फेसबुक पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो पोस्ट करने वाले युवक के होश ठिकाने लगा दिए हैं। लोगों में अपने प्रति खौफ बनाने के लिए इस युवक ने ऐसा किया था। साथ ही उसने वाट्सएप में अपनी डीपी भी लगा रखी थी। देखते ही देखते सोशल मीडिया में यह तस्वीर वायरल हो गई। जिसके बाद इस पर पुलिस की नजर चली गई। जिसके बाद उस युवक को पुलिस ने धर-दबोचा और जेल भेज दिया। 


शिवहर के एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि फोटो सामने आने के बाद पुलिस की टीम फोटो डालने वाले युवक की गिरफ्तारी में जुट गयी। शिवहर के तरियानी थानाक्षेत्र के रहने वाले सुखारी महतो के बेटे कमलेश कुमार को उसके घर में छापेमारी कर हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान कमलेश फुल पैंट के अंदर बाई तरफ छुपाकर रखे गए देसी लोडेड कट्टा और उसके दाहिने पॉकेट से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया गया है। उसे गिरफ्तार कर पहले थाने लाया गया, फिर जेल भेजा गया।