Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
08-Aug-2024 07:56 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सोशल मीडिया पर लोग इन दिनों ज्यादा वक्त गुजारते हैं। सहरसा की एक लड़की भी सोशल साइट्स देखा करती थी। उसने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और वाट्सएप पर भी अकाउंट बना लिया था। फेसबुक देखने के दौरान उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हो गयी। फिर दोनों मैसेजर पर एक दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे जब दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया तब बातचीत भी शुरू हो गयी।
फोन पर बातचीत के दौरान ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों के बीच कब प्यार हो गया यह पता ही नहीं चला। जिसका फायदा युवक ने लड़की से उठाया। जिसे वो सच्चा प्यार समझ बैठी थी वो दगाबाज निकला। शादी का झांसा देकर ब्यॉयफ्रेंड ने उसके साथ यौन शोषण किया और जब वो प्रेग्नेंट हो गयी तब उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आज लड़की अपनी गलती पर आंसू बहा रही है।
मामला सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र का है जहां कि रहने वाली लड़की को सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया। प्यार का ऐसा परवान चढा कि फोन पर बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। लड़का सहरसा के सुपर मार्केट के पूर्वी भाग स्थित मुहल्ले में किराए के मकान में रहता था। उसने लड़की को मिलने के लिए रूम पर बुलाया। जहां शादी का झांसा देकर लड़के ने शारिरीक संबंध स्थापित किया। यह सिलसिला लगातार चलने लगा।
फिर एक दिन लड़की को पता चला कि वो प्रेग्नेंट हो गयी। उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दी तब उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से परेशान लड़की ने पहले तो लोकलाज के भय से बातों को छुपाने की कोशिश की। लेकिन फिर उसने अपनी माँ को पूरी बात बतायी। पीड़िता की मां ने भी लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन उसने लड़की की मां की भी नहीं सुनी।
सीधे तौर पर युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बेटी को लेकर मां महिला थाने पहुंची जहां पुलिस को पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद महिला थानेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल के बाद 164 का बयान दर्ज़ कराने के लिए पीड़िता को सहरसा कोर्ट ले जाया गया। जबकि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

