धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
27-Feb-2024 10:14 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है जहां एक बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल कर दिया। जिसके बाद गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके इस कदम से परिजन काफी सदमे में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 पश्चिमी करगहिया रजिस्टर कॉलोनी की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा। मृतका की पहचान पश्चिमी करगहिया वार्ड दो निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री के रूप में की गई है। रूबी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले एक माह से उसकी पढ़ाई बंद थी। घटना के समय किशोरी के पिता फल बेचने के लिए गये हुए थे और मां रोजना की तरह एक नर्सिंग होम में काम करने गई थी। घर पर वह अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ने भेज दिया था। इसके बाद वह साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से झूल गई।
बाद में एक पड़ोसी ने खिड़की से उसे पंखे से झूलते देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। मौके पर परिजन पहुंचकर शव को नीचे उतारा और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कालीबाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार बालेंदु मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की मां मंतूरी देवी ने बताया कि उसकी बहन की सास का बेटा मोतिहारी के गायघाट निवासी अमरजीत कुमार चार-पांच माह पहले से रूबी से बात करता था। अमरजीत रूबी का कुछ फोटो खींच लिया था। वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था। जिससे रूबी हमेशा मानसिक तनाव में रहती थी। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर फोटो वायरल कर दिया था। जिस सदमे से उसकी पुत्री ने फांसी के फंदे पर लटक कर आपनी जान दे दी है। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी घर वाले कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।